बकरी चराने की बात पर विवाद, मामला दर्ज

 

अनोखा तीर, हरदा। निकटवर्ती ग्राम रूपीपरेटिया में बकरी चराने की बात पर किसान और महिला के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इस मामले में किसान ने थाना पहुंचकर महिला के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके माध्यम से किसान ने बताया कि मैं गली नंबर 1 में रहता हूं। सोमवार दोपहर २ बजे के आसपास मजदूर गोलू का फाने आया कि एक महिला अपने खेत के इर्दगिर्द २०-२५ बकरियां चरा रही है, जो फसल तक पहुंच रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि सही में बकरियां चर रही है। जिसका विरोध करने में महिला पहले बहस करने लगी और फिर मारपीट को ऊतारू हो गई। वहीं गाली-गलौच भी की। इस दौरान बीच बचाव करने आए मेरे लड़के की उंगली में काट लिया । जिसके चलते खून बहने लगा। किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने धारा २९४, ३२३ का प्रकरण कायम कर जांच की जा रही है।

114 Views

Leave a Reply