संध्याकालीन श्रृंगार दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिराली। नगर में नागपंचमी पर्व के अवसर पर अलसुबह से देर शाम तक भक्तों का ताता लगा रहा। स्थानीय श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर, भीलट बाबा मालापुर पर जल एवं दूध अर्पण कर पूजन किया गया। शाम को संध्याकालीन श्रृंगार दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। समिति द्वारा यहां सुंदर पुष्पों से भगवान नागेश्वर और श्री तिलभांडेश्वर को सजाया। इधर मालपुर में भिलट बाबा स्थल पर आयोजित राम सत्ता में क्षेत्र की भजन मंडलियों ने भक्ति आधारित भजनों की मनमोहक प्रस्तुति से भक्ति रस की वर्षा की। भक्ति प्रधान भजनों की प्रस्तुति ने सैकड़ो श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!