नौका बिहार करते पंच पिपलेश्वर का आकर्षक श्रृंगार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। आज सावन माह के सातवें सोमवार के पावन अवसर पर मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिवजी के नौका बिहार का दृश्य बनाया गया। जिसमें महादेव मूसलाधार बारिश गरजते बादल और कड़कड़ाती बिजली में नौकाबिहार करते दिखाई दे रहे हैं। नागराज छत्र रुप में भोलेनाथ जी का पानी से बचाव कर रहे हैं। पूरा गर्भगृह पानी से भरा हुआ किसी महानदी सा प्रतीत हो रहा है। इस अद्भुत झांकी का निर्माण करने वाले सुपरिचित कलाकार जयकृष्ण चांडक का इस मंदिर में विगत उन्नीस सालों में सतत उन्यांसीवां श्रृंगार है। करीब बारह घंटे लगे पूर्ण करने में। श्रृंगार में प्लास्टिक की पत्तियां, रंग, रुई का उपयोग किया है। जिसमें रोहित सोनी का विशेष सहयोग रहा।

133 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!