पटवारी चयन परीक्षा में घोटाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोख तीर, खिरकिया। मप्र. में हाल ही में हुए पटवारी चयन परीक्षा परिणाम घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में मारवाड़ी चौक पर युवक कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजनों द्वारा शिवराज सरकार के विरोध में हाथ में पोस्टर लिए सड़कों पर बैठे दिखाई दिए। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार घोटाले की सरकार बन गई है। पूर्व में व्यापम घोटाला हुआ, कमीशन लेना और नौकरी लगाना प्रदेश के होनहार छात्रों एवं युवाओं के साथ जो अत्याचार किया जा रहा है। अभी वर्तमान में पटवारी नोकरी के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। बीजेपी के विधायक की कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर १० में से ७ टापर एक जैसे अंक प्राप्त कर सूची में स्थान बनाया। उनके कॉलेज का होना एक जैसे अंक प्राप्त करना जांच का विषय है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बीजेपी सरकार घोटालों की सरकार बनी है। पूर्व विधायक आरके दोगने ने कहा कि ग्वालियर में भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह के महाविद्यालय जो परीक्षा केंद्र था। इस केंद्र में परीक्षा देने परीक्षार्थियों में 1000 का चयन हुआ है, जबकि 7000 पदों पर कुल चयन हुआ है। एक ही परीक्षा केंद्र पर इतने अधिक चयन में घोटाले की ओर इशारा करते हैं। इसकी निष्पक्ष एवं सीबीआई जांच होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस परिणाम पर रोक लगा दी। इससे साबित होता है की यह परीक्षा भी व्यापम घोटाले की पुर्नावृत्ति है और मुख्यमंत्री भी इस घोटाले में शामिल है। 15 लाख लेकर पटवारी चयन हो रहा है। वही जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा ये सरकार घोटाले की सरकार है और यह किसी के सगे नहीं है। अब छात्रों को ठगा, पहले भी व्यापम घोटाले में हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में कर दिया और वर्तमान में पटवारी चयन घोटाला मिलजुल कर षड्यंत्र रचा। जिससे अन्य परीक्षार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी की ओर मध्यप्रदेश सरकार को भारतीय जुगाड पार्टी कहा। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, शहर अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेसी बद्री प्रसाद पटेल, बंटी वर्मा, सावन शर्मा, असलम पठान, गोल्डी कुशवाह, प्रेम मीणा, नरेन्द्र अटनरे, मनजीत सिंह, गौरव विश्नोई, प्रवीण पाटिल, सुनील छचार, इमरान खान, मयूर जैन, अरसाइद खान, सुमित ओनकर, शारुख खान, पंकज विश्नोई, हार्दिक जयसवाल, रघूवीर राजपूत, लालू राजपूत, सुनील दमादे, अभय गौर, अनुराग जरिया, सुमित सोनी, पूनम सेजकर, जीतू मीना, कुलदीप राजपूत, जय मीना, शिवनारायण राजपूत सहित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 4

Total Views: 124

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!