Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

पुष्पवर्षा और फूल माला पहनाकर हुआ आष्टा में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

2 min read
Text Size:

रोड शो में मुख्यमंत्री श्री चौहान का नगरवासियों ने किया अभिनंदन 
लाड़ली बहनों ने 45 फीट लम्बी राखी मुख्यमंत्री को भेंट की
60 से अधिक मंचों तथा छतों से पुष्पवर्षा कर हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मियों को दुलारा 

मुख्यमंत्री श्री चौहान के लगभग तीन किलोमीटर तक दो घंटे चले रोड-शो में बच्चों, महिलाओं, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी अपने घरों से बाहर निकलकर मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर दिखे। मुख्यमंत्री ने भी नगरवासियों का अभिवादन करते हुए नन्हीं-नन्हीं लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को गोद में उठाकर दुलार किया। बेटियाँ भी अपने प्रिय मामा को अपने बीच पाकर खुश नजर आयीं।

लाड़ली बहनों ने 45 फीट लम्बी राखी मुख्यमंत्री को भेंट की

रोड-शो के दौरान लाड़ली बहनों ने 45 फीट लम्बी राखी जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान का चित्र अंकित था उन्हें भेंट की। नगरवासियों एवं हितग्राहियों ने मंच पर तथा रोड-शो में हाथों में तख्ती लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान को जनहित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

60 से अधिक मंचों से किया गया मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत

आष्टा के नगरवासियों ने डीजे एवं ढोल-ताशों की गूंज के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान के शहर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अपने घरों की छत और बाल्कनी से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन किया। जगह-जगह बनाए गए 60 से अधिक मंचों से नागरिकों ने फूल-माला पहनाकर और पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया।

रोड-शो में नगरवासी तथा जन-प्रतिनिधि हुए शामिल

रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, रवि मालवीय, श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा सहित अनेक जन-प्रतिनिधि, युवक-युवतियाँ और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply