Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

हरदा कलेक्टर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

2 min read
Text Size:

कलेक्टर गर्ग को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

-प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को नई दिल्ली में मिलेगा भूमि सम्मान

अनोखा तीर, हरदा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को भूूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। हरदा जिले से इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग के साथ साथ अपर कलेक्टर डीके सिंह एवं राजस्व निरीक्षक आनंद मोहन तिवारी भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के हरदा जिले के अलावा खरगोन, अलीराजपुर, गुना आगर, मालवा, उमरिया, नीमच टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली, सीधी भोपाल और अनूपपुर जिले के कलेक्टर्स भी सम्मानित होंगे।

राज्यपाल भी करेंगे कलेक्टर को सम्मानित
हरदा जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि की राशि लक्ष्य से अधिक जमा करने पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल 17 जुलाई को कलेक्टर ऋषि गर्ग को सम्मानित करेंगे। सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ब्रिगेडियर अरुण नायर ने बताया कि यह कार्यक्रम राजभवन में प्रात: 11.30 बजे से आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि हरदा जिले को सशस्त्र सैनिकों के कल्याण के लिए झंडा दिवस निधि की राशि 2.30 लाख रुपए जमा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध हरदा जिले में कलेक्टर श्री गर्ग के नेतृत्व में 5.50 लाख रुपए जमा किए गए हैं।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply