कलेक्टर्स को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा वर्षाजनित रोगों की रोकथाम और प्रभावितों के उपचार के लिए समुचित कार्यवाही की जाए।
किसानों के लिए खाद के भंडारण की व्यवस्था करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश दिए हैं कि खरीफ के लिए किसानों को खाद की उपलब्धता और आवश्यक भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह देख लें कि किसी क्षेत्र में खाद और उर्वरक की आपूर्ति और उपलब्धता में कमी न हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदापुरम सहित विभिन्न जिलों में मूंग की खरीदी के संबंध में भी कलेक्टर्स से चर्चा की।







