जी 20 के अंतर्गत 15 दिवसीय जनभागीदारी कार्यक्रमों का हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जन शिक्षण संस्थान देवास द्वारा 1 से 15 जून तक जी 20 के अंतर्गत जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार संचालित किए गए। जिसमें साइकिल रैली, पौधारोपण, रंगोली प्रतियोगिता, योगा प्रदर्शन, पोस्टर  निर्माण, नारे लेखन, विचार गोष्ठी, कैरियर काउंसलिंग, पदयात्रा आदि कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक सहभागिता की गई। कार्यक्रम में संपूर्ण जिले में संचालित केंद्रों पर जी 20 का महत्व उसके उद्देश्य बताए गए।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया। जिसमें प्रमुख रूप से कौशल विकास से संबंधित, कार्यक्रम कौशल का जीवन में महत्व, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना आदि पर फोकस रहा। गुरूवार को संस्थान परिसर में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कटिंग टेलरिंग एवं ब्यूटी कल्चर के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सहभागिता की। कार्यक्रम अनेक प्रश्न द्वारा कौशल विकास संबंधित अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। जिसका समाधान संस्थान के कर्मचारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावना मिश्रा, पूर्णिमा, मोनिका बरेठा, लोकेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों में कुमारी ईशा, शिवानी, रीना वाकडे, शीतल, अलीमा, सानिया, किरण, रुबीना आदि ने सहभागिता की। उक्त जानकारी संस्थान के निर्देशक डॉ. मुकेश कुमार ने प्रदान की।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!