देह व्यापार का अड्डा बनी प्रिंस पैलेस होटल को प्रशासन करे धराशाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- रसूलपुर क्षेत्र अंतर्गत होटल प्रिंस पैलेस में पुलिस ने बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए होटल पर अनैतिक कृत्य करते हुए लड़के लड़कियों को पुलिस हिरासत में लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक सलमान सहित लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उनके खिलाफ बलात्कार सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लेकिन अनैतिक देह व्यापार का केंद्र बनी होटल प्रिंस पैलेस पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में शिवसेना के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की है कि जिस प्रकार से देवास शहर के अंतर्गत रसलपुर में (देह व्यापार) का कार्य प्रिंस होटल में संचालित हो रहा था।

उसने देवास को शर्मसार कर दिया है। आज आम नागरिकों का भरोसा रेस्टोरेंट होटल वालों से उड़ता जा रहा है। इन जगहों पर परिवार के साथ कोई भी रुक नहीं सकता। इस प्रकार के माहौल को खत्म करने के लिए आप की ओर से कठोर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है। जिससे आम नागरिकों के बीच बने हुए इस तरह के गंदे माहौल को खत्म किया जा सके। होटल व रेस्टोरेंट्स एक उत्तम व्यवस्था के अंतर्गत जानी जाती है, लेकिन देह व्यापार का केंद्र के रूप में संचालित होने से एक गलत अवधारणा बन गई है। शिवसेना ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि आगे से इस प्रकार के गैर कानूनी कार्य न हो, इस हेतु ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध तरीके से बने अपराधिक अड्डे होटल प्रिंस पैलेस पर तुरंत बुलडोजर चलाकर होटल को ध्वस्त किया जाए। इस प्रकार की कार्रवाई होने दूसरे होटलों में संचालित हो रही ऐसी गलत गतिविधियों पर रोक लगेगी और जनता के बीच शासन प्रशासन पर विश्वास बढ़ेगा।

187 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!