Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कैट ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर की परिचर्चा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना उद्यमी और युवा दोनो के लिए लाभकारी है। यह उदगार कैट द्वारा योजना पर ऑनलाइन आयोजित परिचर्चा में प्रदेश संगठन मंत्री गोविंद दास असाटी ने व्यक्त किए। उन्होंने कैट द्वारा प्रदेश के सभी संभागों में पंजीयन शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक व्यापारियों एवं उद्यमियों का शीघ्र पंजीयन कराने की जानकारी दी। प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने योजना के बारे में बताया। उपस्थित सदस्यों द्वारा योजना से जुड़े पूछे सभी सवालों का जवाब कौशल विकास विभाग की ओर से भागीरथ अग्निहोत्री ने दिया। इस अवसर पर सतना से कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मलिक, हरदा जिलाध्यक्ष सरगम जैन, उमरिया जिलाध्यक्ष कीर्ति सोनी, प्रदेश मंत्री दीपक सेठी जबलपुर, डॉ. जयकुमार रोहानी, प्रहलाद असाटी, पन्ना जिलाध्यक्ष अनूप मोदी, सीधी जिलाध्यक्ष कमल कामदार, ग्वालियर जेसी गोयल, हरिओम चौरसिया, हरिशंकर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल उपस्थित थे। अंत में आभार छतरपुर के जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने माना।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply