Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जयस ने जिले की दोनों विधानसभा सीट पर की उम्मीदवारों की घोषणा  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जय आदिवासी युवा शक्ति जयस हरदा द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक टिमरनी के अम्बेडकर भवन में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से जिले की दोनों विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें टिमरनी के लिये रमेश मसकोले व हरदा के लिए राजेश कर्मा का नाम सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर जयस के जिलाध्यक्ष राकेश ककोडिया, जिला संरक्षक धनसिंह भलावी, कार्यवाहक अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, वार्ड 9 से सत्यनारायण सुचार, जिला प्रवक्ता व जिला पंचायत प्रतिनिधि वार्ड 10 से जयकुमार उईके, राजेश उईके, संतोष कासडे, चैनसिंह उईके, मोतीलाल धुर्वे, रामपाल धुर्वे जनपद सदस्य, विनोद पदम ब्लॉक अध्यक्ष, रामेश्वर धुर्वे लाखादेह, लोकेश देवड़ा, बालक दास काजले, सालक राम धुर्वे, विजय इरपाचे सहित बड़ी संख्या में जयस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

184 Views
What do you think?

Leave a Reply