Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

एनएसयूआई ने ट्रेन यात्रियों को पिलाया शीतल जल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को नि:शुल्क जल सेवा प्रदान की जा रही है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष मुजाहिद अली ने कहा कि भीषण गर्मी में यात्रियों को सबसे ज्यादा ठंडे पानी की आवश्यकता होती है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यात्रियों को निरंतर जलसेवा जारी है। एनएसयूआई छात्र हित के साथ ही साथ समाज सेवा तथा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभाती है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शील उपाध्याय, शंकर दमाड़े, राकेश उप्रित, अतीक खान, सोनाली नागौरे, अनवर खान, श्यामलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply