Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिलाध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर ने भोपाल नगर निगम में विपक्ष की नेता एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शबीस्ता जकी और उनके परिवार पर हुए हमले को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ताकि ऐसे घटनाओं की पुर्नावृत्ति न हो। ज्ञात हो कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शबीस्ता जकी और उनके परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें उन्हे गंभीर चोटें आई हैं। ज्ञापन देते समय पूर्व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, अनुसईया राजपूत, फिरोजा खान, वंदना पाटिल, क्षमा देवड़ा, सोनम पाल, नवीन पाल, मुजाहिद अली, निकिता नागले सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply