Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जिला विकलांग एवं कल्याण समिति की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में जिला विकलांग एवं कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, सीएमएचओ डॉ.एचपी सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. शर्मा ने नगर पालिका द्वारा बनाये जा रहे टीन शेड कार्य के बारे में कलेक्टर श्री गर्ग को बताया। कलेक्टर श्री गर्ग ने सीएमओ ज्ञानेंद्र यादव टीन शेड कार्य चालू कर जल्दी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉ. शर्मा ने अस्पताल में पानी की कमी के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को अवगत कराया, जिस पर उन्होने सीएमओ को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply