Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

श्रीराम मंदिर निर्माण समिति का गठन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के प्राचीन मंदिरों में शामिल गोलापुरा स्थित श्रीराम मंदिर का नवनिर्माण कार्य जारी है। मंदिर में दास भगवान की खड़ी प्रतिमा भक्तजनों की आस्था का केन्द्र हैं। इसी कड़ी में मंदिर निर्माण कार्य को ओर अधिक रफ्तार देने के उद्देश्य से एक समिति का गठन किया है। जिसमें सनाढ्य ब्राहमण समाज के वरिष्ठजनों सहित युवाओं को दायित्व सौंपा है। सनाढ्य ब्राहमण समाज की मंदिर निर्माण समिति के संगठन मंत्री राजेश जोशी ने बताया कि समिति का संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश दुबे एवं उमेश तिवारी को बनाया गया है। वहीं अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्षद मुकेश पाराशर माइकल को सौंपी है। उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाठक, विष्णु जोशी, सचिव अनिल राजौरिया, संदीप स्वामी, सहसचिव प्रमोद जोशी, कार्तिक उपाध्याय, कोषाध्यक्ष महेश दुबे, सुधीर दुबे, संगठन मंत्री राजेश जोशी तथा नारायण जोशी और सतीश पाराशर को मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply