Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कबीर जयंती पर मंडी में होगा भव्य कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। संत शिरोमणी कबीर की 625वीं जयंती पर 18 जून रविवार को स्थानीय कृषि उजप मंडी में प्रात: 10 बजे भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर भजन गायन, सामाजिक समरसता एवं विशाल भंडारा होगा। इसमें पद्मविभूषित प्रहलाद सिंह टिपानिया के शिष्य गुरुचरणदास द्वारा कबीर के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ मालवा के प्रसिद्ध भजन गायक अर्जुन मुनिया सहित अन्य स्थानीय मंडलिया प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोद, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट रहेंगे। अध्यक्षता कृषि मंत्री कमल पटेल करेंगे। इस दौरान विशेष अतिथि बैतूल-हरदा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उईके, टिमरनी विधायक संजय शाह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, टिमरनी के पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, खंडवा जिपं अध्यक्ष कंचन कुकेश तनवे, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिपं उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद, जिपं सदस्य कमलेश सेजकर, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष मनीष निशोद, जिपं सदस्य रेखा बडोदिया उपस्थित रहेंगे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply