Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर के हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर 30 स्वयंसेवक उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ. मनीष शर्मा ने रक्तदान करने के लिए शपथ ग्रहण कराई और साथ ही साथ रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रक्तदान में स्वयंसेवको ने 8 यूनिट ब्लड को डोनेट किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल से डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र परिहार और स्टाफ ने पूर्ण सहयोग किया। स्वयंसेवकों के इस पुनीत कार्य के लिए महाविद्यालय के डायरेक्टर गिरीश सिंहल, अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई सत्येंद्र सिंह परिहार, कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉ. मनोरमा चौहान एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी। इस रक्दान में स्वयंसेवक नीलेश, इकराम, अजय, अभिषेक, नारायण, राजवीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply