Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ग्राम चौपाल में कलेक्टर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग शुक्रवार को जिले के ग्राम रूनझुन, छुरीखाल, लफांगढाना व सुन्दरपानी का दौरा कर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उपस्थित अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। इस दौरान आयोजित ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकारी जानकारी देंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि भ्रमण के दौरान वे उपस्थित रहें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित क्लस्टर के उपयंत्री, एडीओ, पीसीओ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहें।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply