Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

कलेक्टर डॉ भुरे ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

आज जनचौपाल में 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए

रायपुर- कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में जनचौपाल के माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं को सुना। जन चौपाल में आज 50 से अधिक लोगो ने आवेदन दिए। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर जयंत नहाटा, अपर कलेक्टर बी.बी.पंचभाई, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आज जनचौपाल में अवंती विहार कॉलोनी निवास राजेन्द्र कुमार कोहाडे ने अपने मकान का नियमितीकरण कराने, रामनगर निवासी फुलेश्वरी यादव ने जाति प्रमाण पत्र  बनवाने, ग्राम सारागांव के भगवती सेन ने ऋण पुस्तिका बनवाने, ग्राम धनेली के अशोक सेानी ने अपनी भूमि पर आवास बनाने की अनुमति लेने, अभनपुर निवासी नारायण प्रसाद साहु ने अपने कृषि भूमि पर भू-स्वामी हक दर्ज कराने आवेदन दिया। इसी तरह आरंग के मंगतु राम साहू और तिहारू राम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पं. दीनदयाल नगर निवासी के.पी. उपाध्याय ने पडोसी द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा करने की शिकायत, ग्राम पोड़ के आनंद कुमार ने अपनी भूमि का खसरा प्रदान करने, महामाया मंदिर वार्ड-65 की पार्षद सरिता वर्मा ने वार्ड में नियमित सफाई कराने, ग्राम देवपुरी के विवेकानंद भटट्ाचार्य में क्षेत्र में नया विद्युत पोल लगवाने, अवैध अतिक्रमण हटवाने और पीने के पानी हेतु नया पाईपलाईन कनेक्शन देने, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दिवान ने रायपुर के उचित मूल्य दुकानों पर अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था करने और ग्राम पंचायत भवनों में लेखन कार्य कराने आवेदन दिया।

इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने सीमांकन एवं बाटांकन कराने, सहायता राशि दिलाने संबंधी आवेदन भी दिए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनचौपाल का आयोजन प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाता है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply