Skip to content
Thursday, 22 October 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई, डंपर जप्त

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में 21 मई को रात्रि में राजस्व खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम धनाबड़ तहसील नर्मदापुरम में डंपर क्रमांक एमपी ०५ जे 8505 को रेत का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना देहात, नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया। उक्त वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अनुरूप प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार नर्मदापुरम ग्रामीण, खनिज अधिकारी, पुलिस बल एवं स्टाफ उपस्थित रहे। खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अप्रैल गई में कुल 40 वाहनों के विरुद्ध खनिजों के अवैध परिवहन किए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर 27 लाख रुपए अर्थदंड किया जाकर जमा कराया जा चुका है।

196 Views
What do you think?

Leave a Reply