Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने स्व. श्री गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए। उनके द्वारा देश में किए गए कार्यों पर चर्चा कर शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि देश की प्रगति, शांति व अखंडता के लिए राजीव गांधी ने अनेकों कार्य किए। युवाओं को लोकतंत्र में अधिक भागीदारी मिली, सूचना व प्रौद्योगिकी में देश आगे बढ़ा, पंचायती राज सशक्त हुआ, कई राज्यों में शांति समझौतों से स्थिरता आई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा कि भारत में त्रिस्तरीय पंचायतीराज के स्वर्णिम अध्याय के प्रणेता एवं संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी ही थे, उन्होंने देश का संचार जगत में बहुत विकास किया। संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अपने नेतृत्वकाल में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से अधिकारों के विकेन्द्रीकरण द्वारा स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। अवनी बंसल ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व और दूर दृष्टि के धनी राजनेता एवं गरीबों के महान हित चिन्तक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष गगन अग्रवाल ने कहा कि देश की पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के साथ ही कंप्यूटर एवं संचार क्रांति लाकर युवा, आधुनिक एवं सुदृढ़ भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुल्य है। इस दौरान मुन्ना पटेल, महेश मालवीया, संतोष किरावर, रमेश सोनकर, मुजाहिद अली, सोनम पाल, मनोज कुचबंदिया, श्यामलाल गंगवाल, नवीन पाल, यासीन खलीफा सहित समस्त कांग्रेसजन मौजूद रहे।

359 Views
What do you think?

Leave a Reply