Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दीपक सारण  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आज भाजपा नेता व कृषि मंत्री कमल पटेल के करीबी दीपक सारण ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लगभग १ हजार युवाओं ने कांग्रेस ज्वॉइन की। पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने बताया कि भाजपा में चल रही अनैतिक गतिविधियों एवं नीतियों के कारण दीपक सारण ने कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर भोपाल में पूर्व विधायक डॉ.आर के दोगने, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, हीरालाल पटेल छिरगांव, राजेश पटेल, रामदिन पटेल, बद्री पटेल, अमर रोचलानी, जनपद सदस्य गोविंद आमकरे, महेश पटेल, हेमंत टाले, योगेश चौहान, भागीरथ पटेल, धर्मेंद्र चौहान, कमल वाष्ट आनंद पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। इस दौरान 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं में धीरेन्द्र जाट, धर्मेन्द्र जाट, अनिल जाट, अंकित जाट, मोहित जाट, जीवन जाट, जितेंद्र सारण, भीमा सारण, ब्रजेश सारण, जयप्रकाश जाट, मोहन जाट सहित सैकड़ों की संख्या में जाट समाज के युवा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नेता हैं।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply