Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

ओवरलोड डंपरों पर रोक लगाए जिला प्रशासन : अवनी बंसल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की मुख्य सड़कों पर अनियंत्रित गति से दौड़ते ओवरलोड डंपरों के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक दिन पूर्व छीपाबड़ में बड़ा हादसा हो गया है। इसमें दोपहिया वाहन सवार दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इस घटना पर भारत जोड़ो पदयात्री कांग्रेस नेत्री सुश्री अवनी बंसल ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। यहां मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि जिले में यमराज की तरह सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों पर तुरंत रोक लगाई जाए। गत दिवस इन ओवरलोड वाहनों के कारण हुआ हादसा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिले के शासन प्रशासन को चाहिए कि यह निर्देश जारी करे जिससे वाहनों की गति नियंत्रित रहे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply