Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जिपं सीईओ ने चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने शुक्रवार को हरदा विकासखंड के ग्राम मगरदा और रैसलपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने चौपाल में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से गांव में कुपोषित बच्चों तथा महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी ली। चौपाल में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने इन दोनों गांव के आसपास रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया और उपस्थित उपयन्त्रियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती प्रियंका मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी आरके अग्रवाल, जिला संयोजक श्रीमती कविता आर्य व जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। ग्रामीणों ने ग्राम झल्लार में आंगनवाड़ी भवन बनवाने की मांग की। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने संबंधित अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम रैसलपुर में ग्रामीणों ने गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। सीईओ श्री सिसोनिया ने ग्राम मगरधा में वेदिका गौर को लाडली लक्ष्मी योजना का आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया। मगरधा गांव में उपसरपंच उमेश राजपूत ने गांव की आंगनवाड़ी को अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत गोद लेने की घोषणा की।

298 Views
What do you think?

Leave a Reply