Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मगरधा में आयुष विभाग का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को आयुष विभाग हरदा द्वारा ब्लॉक स्तरीय आयुष शिविर हरदा ब्लॉक में ग्राम मगरधा में आयोजित किया गया। शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से रोगियों का निशुल्क निदान कर निशुल्क उपचार किया गया एवं औषधीय पौधों की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में निशुल्क औषधि पौधा वितरण किया गया एवं योग प्रदर्शन द्वारा रोगियों को हित लाभ प्रदान किया गया। शिविर में शुगर एवं ब्लड प्रेशर के मरीजों की जांच की गई । इस अवसर जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया द्वारा ग्राम चौपाल में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं मरीजों को पर्यावरण सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। शिविर में हार्टफुलनेस एवं ध्यान योग के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया एवं उपस्थित नागरिकों को ध्यान योग का अभ्यास भी कराया गया।

308 Views
What do you think?

Leave a Reply