Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

खरीफ 2021 का बीमा जल्द दे सरकार : ओम पटेल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। साल 2021 में खरीफ फसल सोयाबीन पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी, जिसको लेकर शासन ने फसल बीमा देने का वादा किया था, परंतु आज दिनांक तक फसल बीमा की राशि किसानों को नहीं मिली हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जारी प्रेस नोट में कहा कि किसानों को झूठा प्रलोभन दिया गया। भाजपा ने किसानों साथ छल करके बीमा राशि अभी तक नहीं दी हैं। जल्द ही 2021-22 की खरीफ ओर रबी फसल की राहत राशि की बची हुई किस्त भी जारी की जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सकें उन्हे आर्थिक मदद हो। श्री पटेल ने बताया कि क्षेत्र में कृषि मंत्री कमल पटेल की घोषणा के बाद भी किसानों की मूंग की फसल का पंजीयन अभी तक नहीं हो रहा हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मई बताई जा रही हैं। 2-2 बार घोषणा करने के बाद भी पोर्टल नहीं चल रहा हैं। पंजीयन के लिए किसान भटक रहे हैं। प्रशासन किसानों को हो रही समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए जल्द से जल्द कोई उचित कदम उठायें एवं पंजीयन की तिथि आगे बढ़ाई जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करेगी।

216 Views
What do you think?

Leave a Reply