Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नि:शुल्क आयुष रोग निदान मेगा शिविर आज खिरकिया में  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आयुष विभाग का निशुल्क रोग निदान मेगा शिविर 20 मई को खिरकिया विकासखंड के छीपाबड़ में चारुवा रोड पर बाजार चौक में आयोजित होगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा द्वारा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से रोगियों का रोग निदान कर निशुल्क औषधियां प्रदाय की जाएगी। साथ ही रोग अनुसार योग की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अपील की है। शिविर में नि:शुल्क औषधि एवं नि:शुल्क औषधीय पौधे का वितरण किया जाएगा।

 

 

89 Views
What do you think?

Leave a Reply