Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

अप्रेन्टिसशिप मेले में 75 आवेदकों का प्रारंभिक चयन  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं शासकीय आईटीआई हरदा द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा में एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा शरद मालवीय ने बताया कि इस अप्रेंटिसशिप मेले में 114 आवेदको ने अपना पंजीयन कराया, जिनमे से कंपनियों द्वारा 75 युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। मेले में वोल्वो आईशर पीथमपुर द्वारा 21, युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा 7, क्वेस कॉर्प द्वारा 17, डिस्टील ऐजुकेशन द्वारा 8 तथा डिजिटल हब द्वारा 22 युवाओं का चयन किया गया। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला में प्रतिभागियों को कंपनियों द्वारा माह जून 2023 में ज्वाईनिंग कराई जाएगी। मेले में कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार शुभम मिश्रा सहित आईटीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply