Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मां तुझे प्रणाम योजना के लिए 10 जून तक करें आवेदन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मां तुझे प्रणाम योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि योजना के आवेदन विभागीय वेबसाईट या कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा से प्राप्त कर 10 जून 2023 तक जमा कर सकते है। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज दो फोटो, जन्म प्रमाण पत्र अथवा बोर्ड की अंकसूची, संबंधित विधा का प्रमाण पत्र, स्वयं के बैंक खाते की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने बताया कि माँ तुझे प्रणाम योजना का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना, भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाना है। योजना के तहत भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा के लिए विकासखंड स्तर से 10 युवाओं 5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन किया जाएगा, जिसमें 1 एन.सी.सी., 1 एन.एस.एस., 1 खिलाड़ी, 1 मेघावी छात्र, 1 स्काउट के युवा, जिनकी आयु 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में 15 से 25 वर्ष तक हो, जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। पूर्व में अनुभव यात्रा पर भेजे गये युवाओं का चयन नहीं किया जाएगा।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply