Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मामूली विवाद में चाकू से गोदकर कर दी हत्या

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के सादानी कंपाउंड में रहने वाले एक टाइल्स ठेकेदार की गुरुवार रात मामूली विवाद के दौरान कुछ युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सिटी कोतवाली टीआई अनिल राठौर ने बताया कि शहर की सेंट मैरी स्कूल के पीछे जोशी कालोनी में बीती रात कुछ युवकों के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट करने वाले युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उन्होंने अय्यूब पिता गनीम खान उम्र 42 साल पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें पसलियों ओर सिर में अधिक चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

युवकों को समझाने गया था मृतक

मृतक के छोटे भाई हैदर ने बताया कि गुरुवार रात को मृतक अय्यूब का बेटा ओर दो भतीजे खाना खाने के बाद टहलने गए थे। इस दौरान किराना दुकान के पीछे कुछ युवक शराब के नशे में बैठे हुए थे। यह तीनों आपस में हंसी मजाक कर रहे थे तो उन्होंने उन्हें बोला कि यहां क्या कर रहे हो। जिसके बाद तीनों लोग आगे एक पुलिया के पास जाकर बैठ गए। इस दौरान किराना दुकान के पास बैठे युवकों ने तीनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान मृतक का बेटा अपने घर गया और उसने पिता अय्यूब को सारी घटना बताई। जब वह उन्हें समझाने वहां गया। इस दौरान एक टवेरा गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने सभी को मारना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने चाकू से बड़े भाई अय्यूब के सीने ओर सिर पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर परिजन उसे निजी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply