Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

आक्रोश… पुलिस कार्रवाई से पनपा असंतोष, सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिवस खंडवा स्अेट हाइवे स्थित छीपावड़ में बाईक और डंपर की भिड़ंत हो जाने के बाद मामला गर्मा गया। घटनास्थल पर कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में युवा एकजुट हो गए थे। इस बीच पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। वहीं एक युवक के विरूद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया हे। इसी मामले में अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्टर ऋषि गर्ग के नाम संबोधित एक ज्ञापन अधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुहागमल पंवार ने कहा कि दुर्घटना झकझोर देने वाली है। घटना में चोटिल व्यक्तियों के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है। परंतु समाज के लोग इस बात से दुखी है कि मामले में चौकड़ी निवासी कपिल पिता सुनील पर कार्रवाई की है। जिसका घटना में दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कोई संबंध नहीं है ना ही उसके द्वारा शासकीय कार्य में किसी प्रकार की बाधा पैदा की। बावजूद प्रशासन को गुमराह करते हुए कपिल को डंपर संचालक बताया गया, जो कि सरासर गलत जानकारी है। पवार ने कहा कि कपिल को धारा 151 के तहत प्रकरण बनाया है। यह भी कहा कि अन्यायपूर्ण कार्यवाही के चलते समाजजनों की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं इस मुद्दे पर पूरी समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से विश्नोई समाज ने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर धारा 151 की कार्यवाही को निरस्त किया जाना चाहिए। अन्यथा समाज को आंदोलन को बाध्य होगी। जिसकी समस्त जबावदेही प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपते समय में अभा विश्नोई महासभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply