Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए बरगद, पीपल आम और जामुन के पौधे

1 min read
Text Size:

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय अनिल माधव दवे की पुण्य-तिथि पर परिजन ने रोपे पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बरगद, आम और जामुन के पौधे रोपे। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय अनिल माधव दवे की पुण्य-तिथि पर उनके परिजन निखिल दवे, श्रीमती धारा दवे और प्रखर दवे ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ अभिषेक दुबे और सुश्री नैंसी अग्रवाल ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पौध-रोपण में सर्वश्री मधुकांत मालवीय, शुभम मालवीय, सुश्री सावित्री मालवीय, अंकित उपाध्याय, ललित शर्मा, आयुष्मान प्रताप सिंह, अमन सिंह, घनश्याम गुप्ता, सुश्री प्रियंका रघुवंशी, निधि परमार आदि शामिल रहे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply