Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नहरों में लागू ओसराबंदी 29 मई तक

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में सिंचाई के लिए जल संसाधन संभाग हरदा एवं जल संसाधन संभाग टिमरनी द्वारा ओसराबंदी की व्यवस्था की गई है। यह 29 मई तक जारी रहेगी। विभाग के हरदा कार्यपालन डीके सिंह और टिमरनी के कार्यपालन यंत्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि ऐलान क्षेत्र 37 हजार 700 हेक्टेयर हेतु संभाग स्तरीय ओसराबंदी लागू की गई है। इसके तहत हंडिया ब्रांच नहर की चैन 3008 हेड पर पूर्ण डिजाईन डिस्चार्ज से जल प्रदाय किया जाएगा। इस पूर्ण जल प्रवाह की अवधि 48 घंटे रहेगी। इसके पश्चात आगामी 48 घंटे हेतु तथा बांई मुख्य नहर को पूर्ण डिजाइन डिस्चार्ज के साथ जल प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने 17 से 19 मई को शाम 5 बजे तक,19 मई को सायं 5 बजे से बांयी तट नहर जल संसाधन संभाग हरदा में 21 मई को सायं 5 बजे तक, इसके बाद 21मई को शाम 5 बजे से 23 मई सायं 5 बजे तक हंडिया ब्रांच नहर बांयी तट नहर, जल संसाधन संभाग हरदा, 23 मई से 25 मई तक बांयी तट नहर हरदा, 25 मई से 27 मई तक हंडिया नहर और 27 मई से 29 मई तक बांयी तट नहर हरदा में ओसराबंदी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी अपरिहार्य स्थिति में इस कार्यक्रम में परिवर्तन किया जा सकता है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply