Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

ई-प्रवेश प्रक्रिया का दिया प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आगामी दिनों में सत्र 2023-24 की ई-प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियां न हो तथा वे अपने पसंद के महाविद्यालय व पाठ्यक्रम में सरलता पूर्वक प्रवेश पा सके। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समस्त जिलों के ई-प्रवेश प्रभारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रवेश से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें ईप्रवेश की बारीकियों कठिनाइयों व सामान्य रूप से होने वाली त्रुटियों के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा निर्देशित किया कि जिले के समस्त एमपी ऑनलाइन किओस्क संचालकों को भी इस संबंध में प्रशिक्षिण दिया जाए। जिले के एम.पी ऑनलाईन कियोस्क संचालको को जिला पंचायत हरदा के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का कार्य डॉ.निर्मला डोंगरे सहायक प्राध्यापक, डॉ. धमेन्द्र कोरी, एवं दिलीप ढोके द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले तथा शासकीय आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य विजय अग्रवाल एवं जिले के कियोस्क सेंटर संचालक उपस्थित रहे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply