Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर चिकित्सकों के साथ किया पौध-रोपण

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बरगद आम और इमली के पौधे लगाए। श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद चिकित्सकों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान का ब्लड प्रेशर लिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च रक्तचाप तथा उसके नियंत्रण के संबंध में जागरूकता के लिए चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। पौधरोपण में डॉ. अभिजीत देशमुख, डॉ. रोहित श्रीवास्तव, डॉ. सतीश पिल्लई, डॉ. अमन यादव, डॉ. ऋषि सिंह, डॉ. अजय चौकसे, डॉ. सुशील विश्वकर्मा, सर्वश्री राहुल गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव, मनोज जैन और राजीव कुमार सम्मिलित हुए।

हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे पत्रकार  अजय वर्मा तथा श्रीमती कल्पना वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधरोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता  गोविंद सिंह राजपूत तथा  समर्थ चौहान ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में पंडित रामनारायण द्विवेदी, सर्वश्री प्रशांत दांगी, राजेन्द्र प्रसाद, संदीप वर्मा, जीवन सिंह चौहान आदि सम्मिलित हुए।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply