Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री, आँवला और आम के पौधे लगाए

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मौलश्री, आँवला और आम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालश्री अवॉर्डी ग्वालियर की सुश्री आध्या दीक्षित ने भी पौधे रोपे। सर्वश्री कमल भंडारी और अशोक परियानी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा-रोपण किया। श्री कमल भंडारी लोगों को देहदान, नेत्रदान और रक्तदान के लिए प्रेरित करने के कार्य में सक्रिय हैं।

उनके परिवार के 5 सदस्यों ने देह दान किया है। श्रीमती प्रमिला भंडारी और श्रीमती मयूरी परियानी पौध-रोपण में सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री के साथ रतलाम के सर्वश्री हर्ष चौधरी, हर्षित खंडेलवाल, शिवम खंडेलवाल, निवाड़ी के श्री विवेक भास्कर और श्री राज सिंह ने भी पौधे रोपे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply