Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नारी सम्मान योजना के भराए फॉर्म

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। वार्ड क्र. 30 में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भराए गए, साथ ही इस योजना के लाभ बताएं गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने उपस्थित थे। डॉ दोगने ने इस योजना की पैरवी करते हुए महिलाओं को इस योजना के फायदे बताए एवं पंजीयन कराने हेतु प्रेरित किया। बताया कि नारी सम्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 15०० रुपए प्रतिमाह मिलेंगे एवं 500 रुपए में घरेलू गैस मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती बबीता राजेश सोनकर, संतोष किरावर, उमेश सेजकर, राजवंती लखोरे, सोनम पाल, सलोनी राठौर, लालू त्रिपाठी, रीना किरावर, हर्षिता किरावर एवं सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply