Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने मूंग फसल व नहरों का निरीक्षण किया

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने रविवार को एसडीएम महेश बमन्हा, उपसंचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत, सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया के साथ मूंग फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कृषको द्वारा बताया गया कि इस वर्ष मूंग फसल में फूल के अंदर इल्लियों का प्रकोप हो रहा है। साथ ही एफीड नामक कीट का प्रकोप भी हो रहा है। उपसंचालक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों एवं प्रसार कार्यकर्ताओं की सयुंक्त डायग्नोस्टिक टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है एवं कृषकों को कीट व्याधि नियंत्रन के लिए निरंतर सलाह दी जा रही है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने इस दौरान कृषको के साथ सोनतलाई माइनर की पहदगांव पुलिया नहर जंक्शन का निरीक्षण भी किया। उपस्थित कृषकों द्वारा इस दौरान अवगत कराया गया कि पुलिया से गहाल की और लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक जलकुंभी उग आई है, एवं सिलटेशन हो गया है। जिससे पानी की प्रवाह की गति अवरुद्ध होती है और अंतिम छोर तक पानी नही पहुंच पाता है। कृषको द्वारा मांग की गई कि इस नहर की सफाई करवाकर इसकी डिज़ाइन के बारे में पुनर्विचार कर आवश्यक सुधार किए जाए। कलेक्टर श्री गर्ग ने एसडीएम श्री बमन्हा को निर्देशित किया कि कल ही नहर विभाग के कार्यपालन यंत्री और सयुंक्त कलेक्टर डी के सिंह के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply