Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कार्यकर्ता घर-घर जाकर शासन की योजना का प्रचार करें : कमल पटेल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल हरदा द्वारा नगर के दो शक्ति केंद्रो के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन माहेश्वरी मांगलिक भवन में संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री व हरदा विधायक कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर मजबूती से जुट जाएं और घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता संकल्प लें कि बूथ पर 100 प्रतिशत भाजपा को जीत दिलाएंगे तो निश्चित ही मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply