मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री सीताराम महायज्ञ में पधारने का निमंत्रण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आज बकतरा जिला सीहोर के नागरिकों के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट कर  सीताराम महायज्ञ में पधारने का निमंत्रण दिया। यह महायज्ञ  राम जानकी मंदिर प्रांगण बकतरा में 20 से 28 मई की अवधि में हो रहा है। यज्ञ के साथ ही श्रीराम दरबार एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भी होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में महंत  गिरीश दास पूर्व मंत्री  राजकुमार पटेल, सहित सर्वश्री लाल सिंह पटेल, महेश पटेल, गणेश पटेल, मंगल सिंह, उदय पटेल, बीएल चौहान और विनोद चौहान आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल द्वारा दिए गए सुझावों के संदर्भ में जिला प्रशासन सीहोर को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए।

150 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!