Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जीत की खुशी में झूम उठे कांग्रेसी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से मिली जीत का जिला कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया। हर्षोल्लास के साथ पटाखे फोड़े एवं मिठाइयां बांटकर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को बधाई दी। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन जीत की खुशी में झूमते हुए नजर आए। पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने कहा कि यह जीत बजरंग बली की जीत हैं, आज शनिवार है। यह जीत बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों की समस्या बीजेपी सरकार केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विफलता जनविरोधी नीतियां, धार्मिक उन्माद, भ्रष्टाचार के विरोध में कर्नाटक की जनता ने वोट किया है। इससे यह साफ होता हैं कि मतदाता समझ चुका हैं कि भाजपा केवल झूठे वादों के सहारे चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारती हैं। भाजपा की झूठ की दुकान बंद हो गई है। कर्नाटक में मोहब्बत की दुकान खुल गई हैं। जल्द ही मध्यप्रदेश विधानसभा में भी कांग्रेस पार्टी का झण्डा लहराएगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में मोहब्बत की दुकान खुलेगी और हम सब मिलकर सरकार बनाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि कर्नाटक की जीत कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत हैं।

जिन्होंने प्रत्येक बूथ पर मेहनत करके जीत दिलाई हैं। भारत जोड़ों यात्रा का असर कर्नाटक की जीत से लगाया जा सकता हैं। पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि नफरत के खिलाफ लोगों ने खुलकर वोट किया ओर भाजपा की करारी हार हुई है। कर्नाटक में युवाओं ने बेरोजगारी से तंग आकार कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा कि बजरंग बली के आशीर्वाद से और जनता के अपार समर्थन से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन गई है। भाजपा के बड़े बड़े पदाधिकारी नेता केन्द्रीय मंत्री कर्नाटक चुनाव में लगे रहे लेकिन जनता ने भाजपा का असली चेहरा पहचान और इनकी जनविरोधी नीतियों को नकार कर कांग्रेस सरकार बनाई। जल्द ही मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। जश्न के दौरान हेमंत टाले, आदित्य गार्गव, दिनेश यादव, अहद खान, गगन अग्रवाल, मंजीत सिंह, महेश मालवीय, कैलाश पटेल, बीके दीक्षित, हरिमोहन शर्मा, संजय पांडेय, रमेश सोनकर, अजय सिंह राजपूत, योगेश चौहान, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रामअवतार गहलोद, शेख असफाक, विजय पटेल, प्रकाश तिवारी, ज्ञानदास गुर्जर, मुकेश कलवानीया, शुभम सुरमा, नितिन पटेल, प्रणय तिवारी, जगदीश बिजगावने, शिव कापड़िया, पवन शर्मा, संजु ढोके सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply