अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्राम बारंगा में शनिवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अपने निवास पर उपस्थित सभी ग्रामीणों से एक-एक कर चर्चा की और समस्याएं सुनी तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।






