Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

सफाई कर्मचारियों का होगा बीमा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना पर मृत्यु होने से ५ लाख रुपये का बीमा दिए जाने का आदेश जारी करने पर भारतीय मजदूर संघ ने कृषि मंत्री कमल पटेल सहित नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने कहा कि उक्त आश्य से भारतीय मजदूर संघ के द्वारा गत दिवस कृषि मंत्री कमल पटेल को ज्ञापन सौंपकर प्रमुखता से यह बात उठाई थी, जिस पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री सहित नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्रसिंह तक जोरदार तरीके से सफाई कर्मचारियों की बात रखी गई। संघ के जिला सचिव मुकेश निकुम ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना पर पांच लाख रुपये बीमा देने मांग उठाई गई थी। जिस पर सरकार द्वारा आज आदेश जारी किए हंै। भारतीय मजदूर संघ ने सफाई कर्मचारियों की ओर से कृषि मंत्री कमल पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply