नगर के 6शक्ति केंद्रों के 19 पोलिंग बूथों की कार्यशाला संपन्न
भाजपा सरकार में गरीबों को सीधा मिला है लाभ – राजू खंडेलवाल
खातेगांव. बूथ सशक्तिकरण को लेकर शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यशाला हुई जिसमें सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन मल्यार्पण किया इसी के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ कार्यशाला के तृतीय एवं अंतिम सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को सीधा लाभ मिला है केंद्र में 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना उज्जला योजना आयुष्मान योजना से गरीबों के 5 लाख तक के इलाज मुफ्त हो रहे हैं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही प्रदेश में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं और बीमारू राज्य से आज प्रदेश विकासशील प्रदेशों की अग्रणी लाइन में खड़ा है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना चलाई जिससे प्रदेश में बच्चियों के कम होते अनुपात को बढ़ाया है आज लाडली लक्ष्मी बहना योजना को चलाकर लाडली बहनों के खाते में 10 जून से एक एक हजार हर माह डाले आएंगे। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी ने कहा कि सशक्तिकरण अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि जिन बुथों पर भाजपा को अब तक सफलता नहीं मिली है उन बूथों पर जाकर समीक्षा करना एवं कारणों का पता करके बूथ को मजबूत बनाने के लक्ष्य निर्धारण करने के सुझाव दिए प्रथम सत्र में खातेगांव विधानसभा के संयोजक डॉ आरएन यादव ने भारतीय जनता पार्टी और उसके इतिहास के बारे में जानकारियां साझा की विधानसभा विस्तारक भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बूथों को मजबूत करने एवं अभी से चुनाव में जुटने का आव्हान किया।

स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल ने दिया और वर्ग संबंधी जानकारियां कार्यकर्ताओं के बीच में रखी इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राम नारायण साहू रामेश्वर यादव सुंदर लाल जी शर्मा लखन टेलर चंपालाल वर्मा कैलाश साधु कैलाश सैनी देवेंद्र साधु नरेश चौबे रामअवतार त्रिवेदी सहित उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भाजपा का दुपट्टा डालकर स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अशोक यादव दीपक पटेल ने किया एवं आभार भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश मित्तल द्वारा व्यक्त किया गया। वर्ग में प्रमुख रूप से नंदू चौधरी बलराम थोरी जिला उपाध्यक्ष नगर परिषद उपाध्यक्ष दिनेश रावलिया भाजपा के जिला मंत्री ललित गुर्जर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री उमेश गुर्जर आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी विभिन्न मतदान केंद्रों के अध्यक्ष महामंत्री पार्षद जनप्रतिनिधि भाजपा के विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2
Total Views: 88

