Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

संस्था रॉयल ब्रिगेड की खेल के क्षेत्र में सुंदर पहल

2 min read
Text Size:

देवास :- विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी ने बताया कि रॉयल ब्रिगेड द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार इंडोर स्टेडियम भोपाल रोड़ आयोजित रॉयल ब्रिगेड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम के अतिथि महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन,भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, नंदकिशोर पाटीदार, फूल सिंह चावड़ा, बहादुर मुकाती, ओम जोशी एवं जनप्रतिनिधि गण आदि के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत रॉयल ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा किया गया। रॉयल ब्रिगेड के सरंक्षक श्रीमंत विक्रम सिंह पवार ने शब्दों से स्वागत करते हुए कहा कि संस्था द्वारा सामाजिक एवं जनहितैषी कार्य किये हैं आज पहली बार खेल के क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिससे हमारे युवा खेल के प्रति जागरूक हो।

हम अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने अपने उदबोधन में कहा कि इस आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें समस्त टीमें जो भाग ले रही वह देवास विधानसभा क्षेत्र की है। रॉयल ब्रिगेड ने यह आयोजन किया है वह खेल के क्षेत्र में एक सुंदर पहल है। मैं क्षेत्र के विकास में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहूंगी। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक,भाजपा संगठन के पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,11,1111 एवं उपविजेता टीम को 55,555 रु एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जावेगी। प्रतियोगिता में पहला मेच पुलिस विरूद्ध पत्रकार का हुआ, बीएनपी सीआरपीएफ विरूद्ध डॉक्टर, वार्ड 1 विरूद्ध वार्ड 45, वार्ड 2 विरूद्ध वार्ड 44, वार्ड 3 विरूद्ध वार्ड 43 का हुआ। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ, वार्ड 45, वार्ड 2 एवं वार्ड 3 की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में 120 के लगभग टीमें भाग ले रही।एवं समस्त मैच रात में फ्लड लाइट में खेले जावेंगे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया। आभार श्रीकांत खरे ने माना। उक्त जानकारी रॉयल ब्रिगेड के राजू मल्होत्रा ने दी।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply