आईजी ने सायबर सखी कार्यक्रम की सराहना की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने गुरुवार को हरदा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली से भेंट कर जिले में संचालित साइबर सखी कार्यक्रम और समरसता शिविर आयोजन के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन भी इस दौरान उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि किशोरी बालिकाओं में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से साइबर सखी चयनित कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। ये सायबर सखी अपने अपने गांव की अन्य महिलाओं व किशोरियों को सायबर अपराधों से बचाव के सम्बंध में जागरूक करती हैं। इसके अलावा राजस्व व पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों से समरसता शिविर गांव गांव में आयोजित कर भूमि विवादों का आपसी सहमति से निराकरण किया जाता है। पुलिस महानिरीक्षक श्री वली ने साइबर सखी कार्यक्रम और समरसता अभियान की सराहना की और कहा कि संभाग के अन्य जिलों में भी इस तरह के नवाचार लागू कराए जाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!