Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

बारिश से पहले पूर्ण करें सड़क, भवन निर्माण के सभी कार्य

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने गुरुवार शाम को विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित सड़क निर्माण और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सड़क विकास निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि वर्षा से पूर्व सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाकर सड़कों का निर्माण पूर्ण करें। उन्होंने सड़क निर्माण संबंधी विभागों से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों के शीघ्रता से निराकरण के लिए भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देश दिए कि खिरकिया रोड पर सड़क मेंटेनेंस के कार्य के साथ-साथ सोल्डर भराई का कार्य भी गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका ना रहे । उन्होंने कहा कि ग्राम गहाल में सड़क निर्माण का जो कार्य भूमि संबंधी विवाद के कारण अधूरा छूट गया है, उसे पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक तहसीलदार के साथ ग्राम गहाल जाकर ग्रामीणों के साथ मिल बैठकर भूमि विवाद सुलझाएं, ताकि सड़क निर्माण कार्य पूरा हो सके। कलेक्टर श्री गर्ग ने सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के बाद सड़कों के आसपास यातायात संकेतक जरूर लगवाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की पीआईयू यूनिट के द्वारा संचालित भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा बैठक में की, और भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply