Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

होटलों से घरेलू गैस सिलिंडर जप्त किए

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा गुरुवार को खिरकिया एवं छीपाबड़ में खाद्य प्रतिष्ठान एवं होटलों का संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सत्कार होटल, कृष्णा स्वीट्स, शर्मा स्वीट्स, विजयासन चाट भंडार से कुल 5 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण बनाए गए। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गीतराज गेडाम, श्रीमती अमृता भट्ट, प्रशांत सिंह कुशवाह एवं श्रीमती नियुक्ति उमाहिया उपस्थित रहे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply