Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री 25 वर्षों से कर रहे झूठे वादे : ओम पटेल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। संघ व भाजपा द्वारा किए गए अपने ही सर्वे में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए भाजपा के नेता बौखला गए हैं और कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगाकर अपनी हार की खीज का खुला प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने भाजपा के स्थानीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के द्वारा देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को ठगनाथ कहने पर कड़ा एतराज जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि मंत्री महोदय हरदा विधानसभा की जनता को 25 वर्षों से झूठे वादों, कोरे नारों से गुमराह कर ठगते आ रहे हैं। कृषि मंत्री ने अपने 25 वर्षों के कार्यकाल में एक भी उल्लेखनीय कार्य अपनी विधानसभा क्षेत्र में नहीं किए हैं। श्री पटेल ने बताया कि नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह के साथ 500 रुपए में गैस सिलेंडर एवं 1 रुपए प्रति यूनिट बिजली कांग्रेस की सरकार बनते ही उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि कमलनाथ जी ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। इस बात का उल्लेख स्वयं कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया है। देश के इतने बड़े नेता को इस प्रकार के अपशब्द कहना अनुचित हैं। इससे आपकी हार की बौखलाहट प्रदर्शित होती है। क्षेत्र में कहीं कोई विकास नहीं किया। पहले कृषि मंत्री अपने गिरेवान में झांके जनता ने तो पहले ही कांग्रेस की सरकार बनाई थी। अब 2023 में भी जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया हैं।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply