Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

31 मई तक चलेगा जनसेवा अभियान  

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सभी महाविद्यालयों में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग की 5 सेवाओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। जिसमें बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से संबंधित सेवाओं में से माइग्रेशन, नामांकन प्रमाण पत्र, प्रोविजनल उपाधि डुप्लीकेट अंकसूची, अंकसूची में सुधार का कार्य कराया जा सकता है। इसके लिए विद्यार्थी को बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके एक प्रति संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। इसी तरह विद्यार्थी महाविद्यालय स्तर पर स्थानांतरण प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र हेतु ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अभियान 10 मई से 31 मई तक चलेगा।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply